क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी साइबर हैकरों ने हैक कर ली। 1.6 मिलियन फॉलोअर वाली आईडी से मिलने वाली मोनेटाइजेशन की रकम को भी हड़प लिया। रिंकू सिंह के भाई ने एसएसपी से शिकायत कर साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कुछ दिनों से रिंकू सिंह की फेसबुक आइडी से ऐसी पोस्ट की जा रही थीं, जिनके बारे में उन्हें भी पता नहीं था। रिंकू ने पासवर्ड से आईडी को खोला तो नहीं खुली। रिंकू सिंह ने फोन पर एसएसपी से इसकी शिकायत की। इसके बाद रिंकू के भाई सोनू सिंह की ओर से साइबर थाने में अज्ञात साइबर हैकरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। रिंकू इन दिनों मुंबई में हैं। वह टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा हैं।