हार की हैट्रिक लगा चुकी Chennai Super Kings के लिए बड़ी खुशखबरी, Star Player की वापसी पर आया बड़ा अपडेट

5 बार की चैंपियन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की आईपीएल 2026 में शुरुआत फीकी रही। टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में जीत का मुंह नहीं देखा है। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ हर हाल में जीत की पटरी पर लौटना चाहते हैं। इस बीच चेन्‍नई के लिए एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। डेवाल्‍ड ब्रेविस ने इंजरी के बाद वापसी के संकेत दिए हैं। CSK अपना अगला मैच 11 अप्रैल को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ खेलेगी।

3 मैच नहीं खेल पाए

दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्‍ड ब्रेविस को सीजन की शुरुआत से ही ट्रेनिंग सेशन के दौरान साइड स्ट्रेन की वजह से टीम से बाहर रहना पड़ा। ऐसे में वह पहले 3 मैच नहीं खेला पाए। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने हाल ही में पुष्टि की है कि ब्रेविस की रिकवरी अच्छी चल रही है और उम्मीद है कि वे जल्द ही प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे। वह 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं।

चेन्‍नई ने किया था रिटेन

आईपीएल 2026 से पहले चेन्‍नई ने ब्रेविस को 2.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। पिछले सीजन में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल होने के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 180 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे। 19वें सीजन की शुरुआत में उनकी कमी खली है। हाल ही में उन्हें ट्रेनिंग करते और वार्म-अप करते हुए देखा गया है। ऐसे में संकेत मिले हैं कि वह जल्‍द मैदान पर नजर आएंगे।

11 को मिलेंगे

चेन्नई में हाल ही में हुए एक इवेंट में ब्रेविस, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे के साथ नजर आए। जब उनसे फैंस के लिए कोई मैसेज देने को कहा गया, तो ब्रेविस ने कहा, “11 तारीख को मिलते हैं… हर मैच में, हर जगह जहां हम खेलेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *