KKR vs PBKS: आखिरी क्या खिचड़ी पक रही है? शाहरुख खान और केकेआर के CEO के बीच बातचीत का VIDEO देख फैंस दंग

Shah rukh Khan Chat with KKR CEO: आईपीएल 2026 का 12वां मैच केकेआर बनाम पीबीकेएस (KKR vs PBKS IPL) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बारिश की वजह से रद किया गया। इस मैच के रद होने के बाद केकेआर-पंजाब की टीमों को 1-1 अंक मिले, जहां पंजाब की टीम आईपीएल 2026 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई, तो वहीं, केकेआर की टीम अपना खाता खोलने में सफल रही। केकेआर की टीम भले ही प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस और सीएसके से आगे निकल गई हो, लेकिन टीम का परफॉर्मेंस बेहद ही औसत रहा है।

ये ही वजह है कि केकेआर की टीम की खूब आलोचना हो रही है। इस मैच के बाद केकेआर के मालिक शाहरुख खान और CEO वेंकी मैसूर को आपस में बातचीत करते हुए कैमरामैन ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद उनकी वीडियो के बाद अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

Shah rukh Khan और KKR के CEO की बातचीत का VIDEO

दरअसल, शाहरुख खान (Shah rukh Khan) और केकेआर (KKR) के सीईओ की बातचीत की वीडियो के वायरल होने के बाद लोग ये कयास लगा रहे हैं कि किंग खान अपनी टीम की परफॉर्मेंस से नाखुश है और इसी वजह से वो वेंकी मैसूर के साथ टीम की आगे की रणनीति को लेकर बातचीत कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि आखिर केकेआर में ये क्या खिचड़ी पक रही है।

KKR ने IPL 2026 में अभी तक नहीं जीता एक भी मैच

केकेआर की टीम ने इस सीजन अपने ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना किया। इसके बाद अपने दूसरे मैच में केकेआर को सनराइजर्स हैदराबाद से 65 रन से हार मिली। तीसरे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद हुआ। अब उनका अगला मैच 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेला जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *