वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ 411 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
यह इस टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर था। इससे पहले इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 404 रन ठोके थे। 412 रन चेज करने उतरी इंग्लैंड टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ढेर हो गई। ऐसे में भारतीय टीम ने 100 रन से मुकाबला जीतकर छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।