14 महीने बाद फिफ्टी ठोक सूर्यकुमार यादव ने भारत को दी राहत की सांस, बाकी टीमों की बढ़ गई हार्ट बीट

न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच मे भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलते हुए अपनी फॉर्म में वापसी की और अर्धशतक जमाया। उनकी इस पारी ने भारत को तो राहत की सांस दी है, लेकिन बाकी टीमों को टेंशन दे दी है।

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में शानदार अर्धशतक जमाया है। इस पारी के साथ ही सूर्या ने भारतीय फैंस को तो राहत दी है क्योंकि वह अगले महीन से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटे हैं।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने ये टारगेट 15.2 ओवरों में हासिल कर लिया। उसने अपने सिर्फ तीन ही विकेट खोए। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार ने 37 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्कों की मदद से 82 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। शिवम दुबे 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *